सत्य खबर, नई दिल्ली
पोर्नोग्राफी मामले से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा केस में भी गहना का नाम आया है। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली गहना ने इस बार एक पोस्ट शेयर कर मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है।
एक्ट्रेस ने फ टे कपड़े के साथ एक तस्वीर साझा की है और मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इस तस्वीर में एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। गहना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फटे कपड़े के साथ पोस्ट शेयर की और कैप्शन में अपने दर्द को बयां किया। गहना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा.
पुलिसवालों ने मेरी यह दुर्दशा कर दी है। सभी अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। पैसे नहीं हैं, घर जा नहीं सकती, अगर घर गई तो पुलिस अरेस्ट कर लेगी। मेरा मोबाइल, लैपटॉप सब ले लिया है।
बेल के लिए कार गिरवी रखवा दी है। कुछ अनजान लोगों के साथ रह रही हूं। वकील की फीस किसी से मांग कर दी है। मुंबई पुलिस इससे ज्यादा किसी का क्या बिगाड़ोगे।
ये भी पढ़ें… जानिए कौन हैं किसानों का ‘सिर फोड़ देना’ ऑर्डर देने वाले करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा..
एक्ट्रेस ने अपने फटे कपड़े दिखाकर पुलिस को घेरा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार गहना को मुंबई पुलिस ने फरवरी महीने में पोर्न फिल्म बनाने के जुर्म में अरेस्ट किया था वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
Aluminium alloy reprocessing Aluminium processing plant Metal scrap dealer