हरियाणा
गांव फरैण कलां में बूथ प्रभारी संजय ने इनेलो छोड़ कांग्रेस में जताई आस्था´
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गांव फरैण कलां की अनुसूचित जाति चौपाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक लहरी सिंह तथा कांग्रेस नेता व रिटायर्ड एसई दलबीर सिंह ने मुख्य रुप से भाग लिया। इस दौरान इनेलो में अनुसूचित जाति बूथ प्रभारी रहे संजय ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो छोड़कर कांग्रेस में आस्था जताई। पूर्व विधायक व रिटायर्ड एसई ने कहा कि कांग्रेस में उनको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और हम सब मिलकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।