सत्यखबर यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) – बड़ी धूम धाम से आज यमुनानगर में जिला स्तरीय गीता जयंती का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री कवँरपाल गुर्जर ने मुख्यातिथि के रूप के शिरकत की। जिला प्रशासन द्वारा गीता ग्रन्थ की विधिवत पूजा अर्चना के बाद गीता जयंती के शुभारंभ किया गया। इसके बाद स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। शिक्षा मंत्री द्वारा विभिन विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात गीता सार को लेकर भी प्रस्तुति दी गयी। ढोल नगाड़े और दोसा बैंड की प्रस्तुति भी मनमोहक थी। वही शाम को सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।जिसमे प्रसिद्ध सूफी गायक आलम गीर अपनी प्रस्तुति देंगे।
वही जिला स्तरीय गीता जयंती के आयोजन पर पहुंचे शिक्षा मंत्री कवँरपाल गुर्जर ने कहा कि गीता ग्रन्थ ज्ञान की गंगा है और एक ऐसा अलौकिक ग्रन्थ है जो आज के युग मे भी हमारा पथ प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चो को भी कहा कि वो गीता को पढ़े और उसके ज्ञान को अपने जीवन मे अपनाए ।क्योंकि इसी ग्रन्थ में हर समस्या का भी समाधान है। वही गीता को स्कूल पाठ्यक्रम में लगाया जाए इस पर भी विचार किया जाएगा।
Aluminium scrap import duties Aluminium scrap weight measurement Scrap metal value optimization