सत्यखबर
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पाकिस्तानी कहने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बयान है।
गुरनाम सिंह चढ़ूनी नासमझी वाली बातें कर रहे हैं। साथ ही विज ने कहा कि किसान हिंसक न हों। इस तरह के बयान और रवैया ठीक नहीं है। किसान लीडरशिप फेल हो गई है।
अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो दिल से, आत्मा से हिंदुस्तानी हैं। हिंदुस्तानी थे। तभी तो हिंदुस्तान आएं। पाकिस्तानी होते तो पाकिस्तान में रह जाते। विज ने कहा कि अब किसान नेताओं की लीडरशिप फेल हो गई है। किसी भी आंदोलन को सफल करने की जिम्मेदारी उस आंदोलन के नेता पर निर्भर करती है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस मुद्दे के लिए ये इकटठे हुए थे, उसमें तो पूरी तरह से फेल हो गए है।
वहीं किसान आंदोलन पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलन नहीं चल सकते। किसान नेता अपनी जान बचाने के लिए अन्य मुद्दों में टांग अड़ा रहे हैं। किसान नेताओं के मुख्य मुद्दे में फेल हो गए। आंदोलन पर उन्होंने साफ कह दिया कि देश में हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं है।
ये भी पढ़ें… हाई कोर्ट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से जुड़ी बड़ी खबर
बता दें कि डॉक्टर्स डे के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी देश और प्रदेश की जनता से डॉक्टरों को दिल से सलाम करने की अपील की है। विज ने कहा कि यूं तो हर साल यह दिन मनाया जाता है, लेकिन कोरोना काल में ये दिन और महत्त्व रखता है। हमारे डॉक्टरों ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की जान बचाई है।
Aluminum scrap recycling centers Aluminium scrap pollution prevention Metal reclamation yard