सत्यखबर, चण्डीगढ़
स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। वे टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में गोल्ड डालने वाले पहले एथलीट हैं। उनके गोल्ड मेडल जीतने पर जहां एक ओर उन पर इनामों की बरसात हो रही है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें नेशनल क्रश भी बोला जा रहा है और लड़कियों के बीच नीरज बेहद लोकप्रिय हो गए हैं।
चंडीगढ़ की लड़कियां उनको आई लव यू बोल रही हैं। चंडीगढ़ की लड़कियों ने नीरज चोपड़ा की जीत पर काफी खुशी जताई और उन्हें बधाई भी दी। लड़कियों का कहना था कि नीरज चोपड़ा ने देश के लिए एक ऐसा काम किया है जो असंभव लग रहा था। उन्होंने एथलेटिक्स में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। लड़कियों ने कहा कि ये उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि वे भारत को इतना बड़ा सम्मान दिला सके। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय धावक स्वर्गीय मिल्खा सिंह का भी सपना पूरा किया है क्योंकि मिल्खा सिंह हमेशा यही चाहते थे कि एथलेटिक्स में कोई भारतीय पदक जीते और स्टेडियम में राष्ट्रगान बजाया जाए।
ये भी पढ़ें… अब बाइक को 5 तो कार को मिलेगा सिर्फ 10 लीटर पेट्रोल, जानिए किस राज्य में
उनके इस सपने को नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरा किया है। लड़कियों का कहना है कि नीरज चोपड़ा युवाओं के लिए एक उदाहरण बन चुके हैं। वे युवा हैं दिखने में भी बहुत अच्छे हैं और आज का यूथ उन्हें अपना प्रेरणा स्त्रोत भी मानता है। इसीलिए उन्हें नेशनल क्रश कहा जा रहा है। इसी वजह से लड़कियां भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें बधाई दे रही हैं और उन्हें नेशनल क्रश भी कह रही हैं।
Copper scrap refurbishment Copper scrap financial management Metal waste management and recycling
Environmental impacts of Copper cable scrap recycling, Eco-friendly scrap metal handling, Copper scrap reclamation projects