सत्य खबर, यमुनानगर
हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर के जुब्बल- बकाना रोड पर बीती रात एक बाइक चालक अचानक अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव नागल के रहने वाले राहुल कश्यप के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मृतक युवक के पिता पप्पू कश्यप ने बताया कि उसका बेटा राहुल घर से किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था, जब यह वापिस काम से घर लौट रहा था, तो इसकी बाइक जुब्बल-बकाना रोड पर अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक अविवाहित था। जो मजदूरी का काम करता था। सूचना मिलने पर रादौर पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवाकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Aluminium recycling audit Aluminium scrap tracking systems Metal reclamation plant