सत्य खबर, चण्डीगढ़। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के नगर निगम की सत्ता से भाजपा बाहर हो गई। भाजपा को सिर्फ 12 सीटें मिली। इसके उलट आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में धमाकेदार एंट्री की। आप ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए 14 सीटें जीत ली। कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। 35 वार्ड वाले नगर निगम में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। यहां बहुमत के लिए 19 सीटों की जरूरत थी।
शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ एक सीट मिली। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा। भाजपा को सबसे बड़ा झटका यह भी लगा कि वार्ड 17 से उसके मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए। BJP के सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू जीत तो गए मगर जीत का अंतर सिर्फ 11 वोट का रहा। वार्ड 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर ने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू 11 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया।
वार्ड 3 से भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोट से हराया।
वार्ड 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी ने भाजपा की सविता गुप्ता को 12 वोट से हराया।
वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।
वार्ड 6 से भाजपा की सर्बजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोटों से हराया।
वार्ड 7 से भाजपा के मनोज कुमार ने कांग्रेस के ओमप्रकाश को 784 वोट से हराया।
वार्ड 8 से भाजपा के हरजीत सिंह ने कांग्रेस के केएस ठाकुर को 682 वोटों से हराया।
वार्ड 9 से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
वार्ड 10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला ने 3103 वोटों से भाजपा की राशि भसीन को हराया।
वार्ड 11 से भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के ओंकार सिंह औलख को 167 वोट से हराया।
वार्ड 12 से भाजपा के सौरभ जोशी ने कांग्रेस के दीपा अशधीर दुबे को 1017 वोट से हराया।
वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 255 वोटों से हराया।
वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव ने कांग्रेस के धीरज गुप्ता को 178 वोट से हराया।
वार्ड 16 से आम आदमी पार्टी की पूनम ने भाजपा की ऊषा को 993 वोटों से हराया।
वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता ने भाजपा की सुनीता धवन को 1,516 वोट से हराया।
वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी की नेहा ने कांग्रेस की कमलेश को 804 वोटों से हराया।
वार्ड 20 से कांग्रेस के गुरचरनजीत सिंह ने निर्दलीय कृपानंद ठाकुर को 269 वोटों से हराया।
वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया।
वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेम लता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से हराया।
वार्ड 24 से कांग्रेस के जसबीर सिंह ने भाजपा के सचिन कुमार को 997 वोटों से हराया।
वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।
वार्ड 26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के जितेंद्र कुमार को 1,440 वोटों से हराया।
वार्ड 27 से कांग्रेस के गुरबख्श रावत ने भाजपा के रविंदर सिंह रावत को 2,862 वोटों से हराया।
वार्ड 28 से कांग्रेस की निर्मला देवी ने भाजपा की जसविंदर कौर लड्डू को 2,568 वोट से हराया।
वार्ड 29 से आम आदमी पार्टी की मनुहार ने भाजपा के रविंदर कुमार को 2,728 वोटों से हराया।
वार्ड 30 से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 वोटों से हराया।
वार्ड 31 से आप के लखबीर सिंह ने भाजपा के भारत कुमार को 1,062 वोट से हराया।
वार्ड 32 से भाजपा के जश्नप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के संजीव कोचर को 940 वोट से हराया।
वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
वार्ड 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह ने 9 वोटों से भाजपा के भूपिंदर शर्मा को हराया।
वार्ड 35 से भाजपा के राजिंदर कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया।
Aluminum recycling innovations Aluminium scrap value assessment Metal waste utilization and trading
Scrap metal recycling plant Ferrous material recycling finance Iron reclaiming
Ferrous material industry research, Iron scrap reclamation processing, Scrap metal reclaiming facility