हरियाणा

चंद्रशेखर स्कूल में मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

चंद्रशेखर आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दनौदा कलां में चंद्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यार्थियों ने शहीद को नमन किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण की। प्राचार्य राजाराम ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्राणों की चिंता न कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। उन्होंने कहा था कि वे आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे। इसलिए वे कभी भी अंग्रेजों के हाथ नहीं आये। उन्होंने कहा कि आज चंद्रशेखर आजाद का नाम पूरे विश्व में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमें जिन शहीदों की बदौलत आजादी मिली है, उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक सच्चे राष्ट्रभक्त होने का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रहित के लिए काम करता है, उसी का इतिहास में नाम लिखा जाता है। इस अवसर पर उप प्राचार्या सीमा राविश व स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button