- भारतीय किसान संघ की प्रदेश स्तरीय स्तरीय प्रेस वार्ता
- भारतीय किसान संघ ने ऐलान किया है कि जंहा भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा वंही उनका काले झंडों से विरोध किया जाएगा।
- किसानों को ₹400 प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य मिले इसके लिए एक आंदोलन तैयार किया जाएगा
24 JAN, 2020
सत्यखबर कैथल (विपिन शर्मा) – भारतीय किसान संघ की आज एक प्रेस वार्ता मीडिया सेन्टर में हुई जिसमे किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है पिछली सरकारों ने गन्ने के समर्थित मूल्य में 193 रुपए की वर्द्धि की थी जबकि वर्तमान सरकार ने मात्र 30 रुपए की वर्द्धि की है। वंही चिप घोटाले में सरकार पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को बचाना चाहती है। इसलिए चिप घोटाले की निष्पक्ष जांच नहो होने देना चाहती। इसलिए किसान संघ ने फैसला लिया है जंहा भी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जायंगे।
भारतीय किसान संघ गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 क्विंटल करने हेतु पूरे हरियाणा में जन जागरण चलाएगा और इसी के तहत भारतीय किसान संघ ने पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर आज प्रेस वार्ता की। कैथल में भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य ने बताया कि वह किसानों में एक जन जागरण चलाएंगे ताकि किसान अपने गन्ने की पूरी कीमत ₹400 क्विंटल ले सके। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों ने पिछले 10 वर्षों में ₹193 रेट बढ़ाया और वर्तमान सरकार ने पिछले 6 वर्षों में मात्र ₹30 रेट बढ़ाया है अर्थात गन्ने का प्रति क्विंटल रेट ₹340 किया इसके लिए भारतीय किसान संघ भारतीय जनता पार्टी सरकार का विरोध करता है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस घोटाले में मनीष ग्रोवर को बचाना चाहते हैं उसकी जांच को प्रभावित करना चाहते हैं। और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा में जहां-जहां पर भी जाएंगे उनको विरोध किया जाएगा और उन्हें काले झंडे दिखाए जायेंगे। किसानों को ₹400 प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य मिले इसके लिए एक आंदोलन तैयार किया जाएगा।
Aluminium recycling sustainability Sustainable aluminium recovery Metal reclaiming center services