सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ से पूर्व विधायक चौधरी राम किशन के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस की टीम के सदस्यों ने हल्का नारायणगढ़ के साथ लगते हिमाचल के काला आम्ब की फैक्टरियों में काम करने वाले अन्य प्रदेशों के लगभग तीन दर्जन मजदूरों के रहने व खाने का प्रबंध किया। कोरोना वायरस से बचाव हेतू सरकार द्वारा घोषित किए गए लॉक डाउन में ये मजदूर काला आम्ब में फंस गए थे। फैक्टरी मालिक ने सहायता करने से इंकार कर दिया तो इन मजदूरों ने बिहार प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से सम्पर्क किया जिन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय चण्डीगढ़ में सम्पर्क किया जिसके बाद पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुज्जर ने हल्का नारायणगढ़ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन मजदूरों के मोबाईल नम्बर भेजे जिसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नरेन्द्र देव शर्मा, संदीप कुमार गुज्जर, देश बंधु जिंदल, गुरचरण बनौंदी, राजन बतरा आदि ने काला आम्ब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया व इन मजदूरों का काला आम्ब में ही रहने व खाने का प्रबंध किया। लॉक डाउन के दौरान एक अन्य मामले में इस टीम द्वारा लगभग 20 जरूरतमंद मजदूर परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया गया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर के परिवार ने नारायणगढ़ प्रशासन को 501 राशन किट सौंप कर जरूरतमंद लोगों की प्रशासन के माध्यम से मदद की है व हल्का नारायणगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग 1000 राशन किट बांटी जा चुकी है। नरेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि विधायक शैली चौधरी जी व पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम हल्का नारायणगढ़ में व आस पास के क्षेत्र में सक्रिय है और लॉक डाउन के दौरान किसी भी जरूरतमंद को भूखा नहीं रहने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओं से या सीधे विधायक शैली चौधरी जी से सम्पर्क कर सकता है। जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद की जायेगी।
Scrap aluminium industry standards Scrap aluminium repurposing innovation Metal recycling and recovery center