तरावड़ी के वार्ड-5 में समस्याओं का मक्कडज़ाल
कच्ची गलियां बनी सिरदर्द, गदंगी के ढेर व स्ट्रीट लाईटें न होने से छा जाता है अंधेरा
सत्यखबर तरावड़ी, (रोहित लामसर) – कस्बे के वार्ड नंबर-5 में पडऩे वाली शनि मंदिर के पास वाली बस्ती में समस्याओं का मक्कडज़ाल लोगों का दर्द ब्यानं कर रहा हैं। यहां पर कई-कई महीनों से अधर में लटके पड़े विकास कार्य परेशानी का सबब बने हुए है। वार्ड की कई गलियां इस हालत में कच्ची हैं कि इस पर गुजरना बड़ा मुश्किल है। वार्ड नंबर-5 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। ऐसा भी नही है कि वार्डवासियों ने वार्ड की समस्याओं का दुखड़ा पार्षद के समक्ष न रोया हो, पार्षद को बताने के बावजूद भी समस्याओं का हल नही हो पाया है। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासियों अशोक बालन, लालचंद, धर्मपाल, राजू व राजपाल ने बताया कि विकास का दम भरने वाली भाजपा सरकार के दावे यहां पर हकीकत ब्यां कर रहे हैं। विकास के मामले में वार्ड नंबर-5 को अनदेखा किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड में कच्ची गलियां परेशानी का सबब बनी हुई हैं। वहीं कई जगहों पर स्ट्रीट लाईटें न होने के कारण वार्ड में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इसके अलावा करीब छह महीने पहले सीवरेज के लिए सडक़ों उखाड़ी गई थी, लेकिन उन सडक़ों का निर्माण भी आज तक नही हो पाया। बारिश के समय तो सडक़ों पर कीचड़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। नालियों की खस्ता हालत के चलते नालियों का पानी सडक़ पर ही जमा रहता हैै।
चुनाव में होगा उम्मीदवारों का विरोध :- वार्डनिवासी अशोक बालन ने कहा कि चुनाव आते हैं तो उम्मीदवार तरह-तरह के लुभावने वायदे करके वोट हासिल कर जाते हैं। चुनाव जीतने के बाद पार्षद यहां से किनारा कर जाते हैं। यह वार्ड गरीब एवं मध्यम वर्ग के अशिक्षित लोगों का वार्ड हैं। मांगने-खाने वाले लोग यहां पर गुजर बसर करते हैं। क्या यही कारण है कि इस वार्ड से विकास की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में उम्मीदवारों को यहां पर घुसने नही दिया जाऐगा। हर तरह से चुनाव में शामिल उम्मीदवारों का विरोध होगा।
महिलाएं बोली :- कच्ची सडक़ें नही बल्कि पक्की सडक़ों का हो रहा विकास
जानकारी देते हुए कई महिलाओं ने बताया कि वार्ड नंबर-5 में एक तरफ जहां कच्ची सडक़ें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। वहीं यहां पर पक्की सडक़ें उखाडक़र उन पर इंटरलॉकिंग टाईलें बिछाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आज तक खस्ता हालत में पड़ी कच्ची गलियां नही बनाई गई, लेकिन पक्की सडक़ें उखाडक़र उन पर इंटरलॉकिेंग टाईलें बिछाने का कार्य चल रहा है। जोकि सरासर गलत है।
Aluminum scrap recycling market Scrap aluminium supply and demand Metal scrap repurposing plant
Metal waste repurposing Ferrous material scrap valuation Iron reclaiming solutions
Ferrous material employee safety, Iron scrap utilization and recycling, Scrap metal community engagement