सत्यखबर तरावड़ी, (रोहित लामसर) – कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा ने कहा कि अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश में हुई कांग्रेस की जीत के बाद अब भाजपा के दिन खत्म हो रहे हैं। उन्होने कहा कि अबकी बार हरियाणा प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी जीत का ही परचम लहराऐगी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा तरावड़ी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की जीत से समीकरण बदल रहे हैं। लगातार कांग्रेस पार्टी मजबूत होती जा रही है।
मुनीष परवेज राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मजबूत पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा से ही लोगों का भला किया है। भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं और देश के आने वाले प्रधानमंत्री राहूल गांधी होंगे। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों मे जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। भाजपा सरकार ने एक भी वायदा पूरा नही किया। रोजगार के मामले में युवा वर्ग दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं।
Scrap metal refurbishing Ferrous scrap recovery Iron reclamation and recycling
Ferrous material brokerage, Scrap iron reclamation, Metal recycling processing
Aluminium scrap upcycling Aluminium recycling quality standards Metal scrap market forecasting