हरियाणा

जजपा के श्रमिक प्रकोष्ठ का गठन, 37 पदाधिकारियों की नियुक्तियां

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए श्रमिक प्रकोष्ठ का गठन का किया है। जेजेपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल फौजी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह से 37 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की पहली सूची जारी की है। इनमें 1 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 1 प्रधान महासचिव, 5 महासचिव, 5 सचिव और 21 जिला प्रधानों के नाम शामिल है।

जजपा श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने रेवाड़ी निवासी अनूप यादव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है जबकि इस प्रकोष्ठ में फतेहाबाद निवासी बृज, सिरसा निवासी प्रवीण उर्फ लक्की चौधरी, फतेहाबाद निवासी सतपाल जांगड़ा और हिसार निवासी रमेश को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में प्रधान महासचिव के पद पर भिवानी निवासी महावीर शर्मा को नियुक्त किया है। वहीं करनाल निवासी सुनील कल्याण, दादरी निवासी जेपी छिल्लर, भिवानी निवासी कमलजीत यादव, यमुनानगर निवासी कृष्ण और करनाल निवासी अर्जुन महासचिव होंगे।

इनके अलावा जजपा श्रमिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तर की नियुक्तियों में पांच सचिव भी बनाए गए है। इनमें भिवानी निवासी राजेश बेनीवाल, जींद निवासी सुभाष उर्फ नन्हा मिस्त्री, फरीदाबाद निवासी जितेंद्र श्योराण, अंबाला निवासी प्रदीप कुमार उर्फ राजू चौहान और भिवानी निवासी बृज पाल पहलवान के नाम शामिल है।

प्रदेशाध्यक्ष रामफल फौजी ने इस प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय नियुक्तियों के बारे में बताते हुए बताया कि पार्टी ने 21 जिला प्रधानों को भी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि अंबाला जिले में दर्शन लाल, भिवानी में रिछपाल भाटी, दादरी में सुनील कुमार, फरीदाबाद में महेंद्र सिंह, फतेहाबाद में अजमेर सिंह को जिला प्रधान की कमान दी गई हैं।

वहीं इसी क्रम में गुरुग्राम में सूरज भान प्रजापति, हिसार में सुनील कुमार, झज्जर में राकेश जाखड़, जींद में बलजीत श्योकंद, कैथल में गुरदयाल सिंह, करनाल में जोगिंदर सिंह, कुरुक्षेत्र में राज कुमार, महेंद्रगढ़ में राजबीर यादव को जिला अध्यक्ष बनाया है।

इनके अलावा नूंह में अयूब, पलवल में सोनू, पानीपत में नरेश राठी, रेवाड़ी में नरेश यादव, रोहतक में संजय हुड्डा, सिरसा में जगदीश कुलडिया, सोनीपत में बिजेंद्र और यमुनानगर में रमेश शर्मा जिला प्रधान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button