हरियाणा

जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जननायक जनता पार्टी का रोष प्रदर्शन

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – 15 जुलाई यानी से जननायक जनता पार्टी जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासिचव डॉ. केसी बांगड़ और जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 19 जुलाई तक प्रदेश भर में जिला स्तरीय प्रदर्शन करके डीसी को ज्ञापन सौंपेगे। इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से प्रदेश में बढ़ रही बरोजगारी, महंगाई,  अपराध, खिलाड़ियों का अपमान और एसवाईएल समेत कई जन समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार को चेताया जाएगा।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर हो गई है कि उसे प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं रहा है। निशान सिंह ने कहा कि प्रदेश में घमंडी भाजपा सरकार की वजह से आज गरीब, युवा, किसान समेत सभी वर्ग दुखी है। उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी ने बढ़ रही बरोजगारी, महंगाई, अपराध और एसवाईएल समेत कई जन समस्याओं को लेकर चुप्प बैठने वाली नहीं है और इसके लिए जेजेपी प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगी और ज्ञापन सौंपेगी।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

इस प्रकार से इन जिलों में होंगे प्रदर्शन :- 

क्रं दिनांक दिग्विजय सिंह चौटाला डॉ. केसी बांगड़ स. निशान सिंह समय
1. 15 जुलाई अंबाला पानीपत दादरी सुबह 10 बजे
2. 16 जुलाई कैथल नूंह फतेहाबाद सुबह 10 बजे
3. 17 जुलाई सोनीपत जींद महेंद्रगढ़ सुबह 10 बजे
4. 18 जुलाई भिवानी पलवल करनाल सुबह 10 बजे
5. 19 जुलाई ————– हिसार यमुनानगर सुबह 10 बजे

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button