सत्य खबर,चण्डीगढ़
हरियाणा में ऑर्बिटर रेल कॉरिडोर पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से ये काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था लेकिन माना जा रहा है कि अब इस कॉरिडोर को जल्द ही बनाकर तैयार किया जाएगा। इस कॉरिडोर के बनने के बाद लोगों के लिए सफर करना भी काफी आसान हो जाएगा।
ये प्रोजेक्ट सरकार के लिए भी ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट भी अब केंद्र सरकार को सौंप दी गई है। जल्द ही इस कॉरिडोर को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। ये कॉरिडोर 121.74 किमी लंबा होने वाला है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम को दिल्ली के बाहर से चंडीगढ़ से जोड़ा जाएगा। वहीं इसके लिए 14 स्टेशन भी बनाए जाने वाले हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
नाराज पत्नी गई मायके तो पति ने किया साली की 4 साल की बच्ची का अपहरण,जानिए फिर क्या हुआ
हरियाणा में जल्द तैयार होगा ये नया रेल कॉरिडोर
बता दें कि हरियाणा में ऑर्बिटर रेल कॉरिडोर का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट भी अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार को सौंप दी गई है। वहीं इसे रेल मंत्रालय द्वारा मंजूर भी किया जा चुका है और इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। 121.74 किमी लंबे इस रेल कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण की जाने वाली है। बता दें कि इस रूट के बनने से यात्रियों को भी फायदा मिलने वाला है। इस रूट पर मालगाड़ी भी चलाई जाने वाली हैं। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम को दिल्ली के बाहर से ये रूट सीधा चंडीगढ़ से जुड़ने वाला है। मानेसर, सुल्तानपुर, न्यू पातली और मांडोठी में दूसरी लाइन के साथ इंटरचेंज भी बनाया जाने वाला है। इसके लिए गुरुग्राम में भी काम शुरू कर दिया गया है।
करोड़ों की लागत से तैयार होगा ये कॉरिडोर
बताया जा रहा है कि इस रूट पर 40 लाख यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे। इसके लिए 14 स्टेशन भी बनाए जाएंगे जिसमें न्यू पृथला, सिलानी, सोहना, धुलावट, चांदला डूंगरवास, मानेसर, न्यू पाटली, बाढसा, देवरखाना, बादली, मांडोठी, जसौरखेड़ी खरखौदा व तुर्कपुर शामिल है। इस कॉरिडोर का निर्माण भी 5618 करोड़ रूपये में कराया जाने वाला है। वहीं इस रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सब अर्बन ट्रेन दौड़ सकेगी।
Aluminum recycling collection Scrap aluminium segregation Metal recovery and reuse