सत्यखबर, करनाल
लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका एक युगल जहरीला पदार्थ निगल कर बस में चढ़ गया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। कुरुक्षेत्र के एनएनजेपी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय युवक की मौत हो गई। थानेसर पुलिस मामले की जांच कर रही है। करनाल के बूढ़ा खेड़ा गांव निवासी महिला महेंद्रो (41) व्यूटी पार्लर चलाती थी। वहीं बड़ा गांव निवासी कर्मबीर (40) हेयर ड्रेसर का काम करता था। उन दोनों के काफी समय से संबंध थे। दोनों करनाल में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। हालांकि परिजनों ने दबाव बनाकर बाद में उन्हें अलग कर दिया था। इसके बावजूद दोनों के संंबंध बने रहे। दोनों करनाल में ही मिलते थे और आते-जाते भी साथ थे। प्रेमी युगल ने सोमवार देर शाम करनाल में जहर निगल लिया और बस में बैठकर अपने गांवों के लिए चल पड़े। बस जब पीपली बस स्टैंड पर पहुंची तो महिला की हालत खराब हो गई। कर्मबीर उसे उठा कर पीपली पीएचसी ले गया। वहां महिला का इलाज चल ही रहा था कि कर्मबीर की भी तबीयत बिगड़ गई। उसने डॉक्टरों को बताया कि दोनों ने जहर निगल लिया है।
ये भी पढ़ें… दिल्ली के डाबड़ी में युवती का मिला शव, चेहरा और प्राइवेट पार्ट जलाया
महेंद्रो और कर्मबीर के जहर खाने की सूचना के बाद थानेसर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों की हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों ने कर्मबीर को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। कुछ देर बाद कर्मबीर ने भी पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को मौत की सूचना दे दी है। सब इंस्पेक्टर मोमन सिंह ने बताया कि पीपली सीएचसी में दोनों को भर्ती कराया था। बाद में दोनों की मौत हो गई। दोनों ने जहरिला पदार्थ निगला था। पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शवों को परिजनों सौंप दिया है।
महेंद्रो और कर्मबीर के बीच लंबे समय से संबंध थे। दोनों अब साथ रहने के प्रयास में थे लेकिन परिजन इस बात के लिए राजी नहीं थे। 20 दिन पहले महेंद्रो घर से चली गई थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पता चला क वह करनाल में कर्मबीर के साथ रहती है। परिवार के लोगों ने दबाव बनाकर दोनों को अलग कर दिया। महेंद्रो ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए और कर्मबीर के साथ रहने की बात कही। इस पर परिजनों ने उस पर सख्ती बढ़ा दी।
Aluminium scrap demand analysis Aluminium scrap quaternary processing Scrap yard services