सत्य खबर
चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्रि की नौवीं तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भगवान के जन्मदिन का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष रामनवमी बुधवार को है। चैत्र नवरात्रि की नवमी के दिन ही भगवान विष्णु अपने 7वेंं अवतार में श्रीराम जी के रूप में मां कौशल्या और राजा दशरथ के कुल में जन्में थे। इसी दिन को दुर्गानवमी भी कहा जाता है। रामनवमी के शुभ दिन पर श्रीराम राम भगवान के जन्मदिवस के अवसर पर कई आयोजन होते हैं और विधि-विधान से पूजा होती है। राम नवमी के दिन चूंकि नवरात्रि का नवां दिन होता हैं भक्त इस दिन व्रत रहते हैं और मां के नौ रूपों की अराधना करते हुए कन्या पूजन कर मा दुर्गा की पूजा संपन्न हैं।
Scrap aluminum market Aluminum recycling consultation Scrap metal reprocessing