सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की मानसून की हवा अभी भी कमजोर ही है। जिससे प्रदेश में गर्मी बढऩे के साथ उमस में भी इजाफा हुआ है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि आगामी दो दिन हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मगर मानसून को पूरी तरह से सक्रिय होने में अभी तीन से चार दिन का समय लगेगा। पूर्व में आईं मानसून की हवा हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश करते हुए हिमालय की पहाडिय़ों की तरफ चली गई थी, जिससे प्रदेश में बारिश कम हो गई और गर्मी बढऩे से तापमान बढ़ गया। वहीं अब दोबारा से मानसून सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से उठी मानसून की हवा उत्तर प्रदेश में बारिश करते हुए दिल्ली और हरियाणा में मंगलवार तक दाखिल होंगी। मगर इन्हें पूरी तरह से सक्रिय होने में तीन से चार दिन का समय लग जाएगा।
इसके साथ ही आपको बता दे की 3 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों के लिए हर दिन उमस से भरा गुजर रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दूसरे दिन भी हिसार का बना हुआ है। सोमवार को हिसार में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर 40.9 डिग्री सेल्सियस के साथ ही सिरसा गर्म रहा।
मानसून की हवाओं से उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर 30 जून को बारिश होने की संभावना है। अभी तक मानसून ब्रेक होने के कारण बारिश नहीं हो पाई है। पहले से 16 जून से 22 जून तक मानसून आगे नहीं बढ़ा फिर मानसून उत्तराखंड की तरफ से आया तो हिमालय की तलहटी की तरफ बढ़ गया। अब उम्मीद है मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। जब तक मानसून सक्रिय नहीं होता तब तक तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही तीन जुलाई के बार राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।
https://www.youtube.com/watch?v=Je5gOAAVGKc
Aluminium recovery techniques Scrap aluminium classification Metal recyclable waste processing