सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
केएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनएसएस के तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रो. जयपाल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अनुरूप राष्ट्र की गौरव एवं गरिमा की प्रतीक आधार नारी के स्वर्णिम योगदान से वैदिक काल से लेकर राजा हर्षवर्धन के कार्यकाल तक विश्व का पथ प्रदर्शक और मार्गदर्शक रहा है। प्राचार्या डा. संतरो लांबा ने कहा कि आज बेटियों के साथ बेटों का भी ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि वे भी नशे और व्यसन के शिकार होकर बर्बाद हो रहे है। जिस घर मेें नारियों का सम्मान होता है, वही घर महान होता है। रघबीर सिंहमार ने बताया कि इतिहास में महिलाओं का अहम योगदान रहा है, जैसे जीजाबाई, दुर्गा भाभी, लक्ष्मी बाई, दुर्गाबाई कर्णावती एवं वेद की विदुषी लोपामुद्रा मैत्रीय, सीता, सावित्री इत्यादि के कारण महान पुत्र ने विश्व में भारतीय सभ्यता संस्कृति के श्रेष्ठ सिद्धांतों का चक्रवर्ती राज्य के अंतर्गत विस्तार किया। इस अवसर पर प्रोफेसर दलबीर सिंह, मुकेश कुमारी, कीर्ति, डॉ. नरेंद्र, संजय इत्यादि उपस्थित रहे।
Scrap aluminium reprocessing methods Aluminium price fluctuations Metal recovery and reclaiming
Metal waste recycling plant Ferrous scrap energy efficiency Iron waste reclamation center
Ferrous waste reclamation and recovery, Scrap iron removal, Metal scrapping depot