सत्यखबर,जींद
जींद में एक महिला के फंदे पर लटकने के मामले में नया मोड़ आ गया है….जिसके चलते अब मृतका की बेटी ने अपने ही भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। मामला 3 दिन पहले का है। बहन के आरोपों के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी के मुताबिक हिसार के गांव गामड़ा का 22 वर्षीय विनोद अपनी मां और बहन के साथ जींद में रहता है। विनोद के पिता आजाद की मौत हो चुकी है। उसकी मां तीन दिन पहले फंदे पर लटकी मिली थी। अब मृतका की बेटी ने अपने भाई विनोद पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोमवार को विनोद अपनी बहन सपना को बाइक पर बैठा कर गांव छोड़ आया। इसके बाद जींद आकर एक और युवक के साथ मिलकर उसने अपनी मां बिमला को घर पर मार दिया और फांसी पर लटका दिया।
यह भी पढें:- 11वीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षा अवसर एप पर होगी, जानें क्या है तारीख
इसके बाद फिर अपनी बहन सपना को वापस ले आया। घर आते ही कहा कि मां ने आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं विनोद अपनी मां के शव को उतारकर ऑटो में डालकर अपने गांव ले गया और वहां पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। शक होने पर सपना ने मंगलवार रात को इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिसको लेकर पुलिस के प्रयास लगातार जारी है।
Scrap aluminium waste management Aluminium scrap import procedures Scrap metal distribution