सत्यखबर, जींद
रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रानी तालाब में एक 38 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। उसकी पहचान सफीदों गेट की हरिनगर कॉलोनी निवासी सीमा पत्नी विनोद सैनी (फोटोग्राफर) के तौर पर हुई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सीमा पिछले 3 महीने से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। अचानक आज सुबह करीब 5 बजे घर से बिना बताए निकल गई। कई घंटे तक वापस नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। परिजन ढूंढते हुए तालाब पर पहुंचे।
अर्जुन स्टेडियम की ओर तालाब की रेलिंग पर उन्हें सीमा का दुपट्टा बंधा नजर आया। समीप ही चप्पल भी थी। उसके बाद तालाब में ढूंढने का क्रम शुरू हुआ। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस भी पहुंची। गोताखोर भी बुलाये गए। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को निकाला गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृत महिला 2 बच्चों मां थी। समाचार लिखे जाने तक सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी।
Scrap aluminium resource conservation Aluminium recycling industry insight Scrap metal quality control