जीन्द विकास संगठन ने एसपी वसीम अकरम का जताया आभार
सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: जीन्द विकास संगठन की मांग पर पुलिस ने रोहतक रोड पर हैवी व्हीकलो की एंट्री पर रोक लगा दी है। रोहतक रोड बाईपास पर पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। इसके लिए जीन्द विकास संगठन ने एसपी वसीम अकरम का आभार जताया है। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने जींद के एसपी वसीम अकरम से मांग की थी कि चौ. देवीलाल चौक से रोहतक रोड बाईपास तक हैवी व्हीकलो की एंट्री पर रोक लगाई जाए। गोयल का कहना था कि यहां रोड की हालत बदहाल है और जगह जगह से धंसा हुआ है। यहा तक की हरियाणा के विधायकों का शिष्टमंडल तक इस बदहाल रोड का जायजा लेने आ चुका हैं।
यह भी पढ़ें:- घर पहुंचने पर फिर बिगड़ी नीरज चोपड़ा की तबीयत, दिल्ली के डाक्टरों से सलाह के बाद ले जाया गया अस्पताल
गोयल का कहना था कि यह रोड हेवी व्हीकलों के लायक नही बचा है। हेवी व्हीकल आने के बाद न पीछे मूड़ पाते हैं न आगे जा पाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक जाम होकर रह जाता है। शुरू शुरू में प्रशासन ने हैवी व्हीकलों पर रोक लगाने के लिए दोनों तरफ पाइप डाले थे लेकिन लोगों के द्वारा इन्हें हटा कर रास्ता बना दिया गया था। गोयल ने एसपी से मांग की थी कि यहां हेवी व्हीकलों पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए ताकि ट्रैफिक सुचारू रह सके। एसपी वसीम अकरम ने जीन्द विकास संगठन की इस मांग को मानते हुए हेवी व्हीकलों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
Scrap copper inspection Copper scrap trade associations Metal waste management
Copper cable processing, Metal reclamation and reuse, Copper recycling