सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरसा ब्रांच नहर के पुल के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला पैर फिसलने के कारण डूब गई। महिला के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही परिजन नहर की तरफ दौड़े और गोताखोर की मदद से महिला की तलाश की। लेकिन अंतिम समाचार लिखे जाने तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार जननायक जनता पार्टी किसान सैल के जिलाध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखां की चाची सलोचना पत्ली बलबीर सिंह सिरसा ब्रांच नहर के पुल के पास नहर में हाथ-पैर धो रही थी, तो अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नहर के गहरे पानी में चली गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि सलोचना ने अपने आपको बचाने के लिए पानी में हाथ-पैर भी मारे, लेकिन वह बाहर निकलने में कामयाब नहीं हो सकी। जिस कारण उसकी मुंह में पानी चले जाने के कारण नहर में डूब गई। महिला के नहर की पटरी पर शाल और फोन पड़ा मिले। जिसके बाद फोन से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर महिला सलोचना को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
Aluminium scrap pollution control Aluminium recycling industry growth Scrap metal quality standards