सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
भगत फूल सिंह महिला विश्वद्यिालय के रिजनल सेंटर खरल में देशभक्ति एवं हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत बच्चों द्वारा दूसरे दिन भी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता झंकार में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. किरण कंबोज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। कुलसचिव डॉ. किरण कंबोज ने निदेशिका डॉ. सुनीता सिवाच के साथ क्षेत्रीय केंद्र खरल के भवन की आधारशिला रखी और इस मौके पर यज्ञ हवन के साथ भूमि पूजन किया गया। कुलसचिव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम अपना सामजिक जीवन सुरक्षा से जी रहे हैं और खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने स्वामी दयानंद, स्वामी रत्नदेव, भगत फूल सिंह जैसे महापुरूषों को याद करते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन महत्वपूर्ण है। मनुष्य के आगे सारे जीव-जंतु नतमस्तक खड़े हैं। इसलिए उन्होंने मनुष्य को कर्म करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के बल पर ही ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रतियोगिता में स्पॉट पेंटिग प्रतियोगिता में रेनू प्रथम, सोनिया द्वितीय रही। मटका डेकोरेशन में ऊषा प्रथम, निधि रानी द्वितीय रही। पोस्टर मेकिंग में रीतिका प्रथम रही। श्लोक उच्चारण में पूनम प्रथम रही। कविता पाठ में टीना प्रथम रही। ग्रुप डांस में कुसुम ग्रुप प्रथम रहा। फैशन शो में सन्नी प्रथम रही। रंगोली में पुष्पा प्रथम रही। समूह नृत्य में सन्नी व ज्योति प्रथम रही। संस्कृत गीत मेें सुमन प्रथम रही। प्रतिभशाली छात्राओं को कुलसचिव के कर कमलों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला पार्षद कुलदीप नैन, डॉ. सरला दूहन, डीआइपीआरओ सुरेंद्र वर्मा, जिले सिंह, दिलबाग शास्त्री, रतन सिंह, सन्नी बिढाण, विजय खरल, राजरानी, हमीत आदि मौजूद थे।
Aluminium scrap slag processing Aluminium milling scrap recycling Metal waste reclamation yard