सत्य खबर, चण्डीगढ़
जनननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग बीसी प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 34 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा बीसी सेल में हिसार निवासी जिला पार्षद कृष्ण गंगवा को प्रदेश प्रभारी, जींद निवासी राममेहर ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष और करनाल निवासी पालेराम प्रजापत को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीसी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कुरुक्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह सैणी, सोनीपत निवासी हवा सिंह वर्मा, अशोक बैरागी ज्वाहरा, भिवानी निवासी पूर्व एमसी बृज लाल, संजय जोगी, फरीदाबाद निवासी हातम अडाना, नोरंग लाल जांगड़ा, झज्जर निवासी मनोज पांचाल, महेंद्रगढ़ निवासी लेखी राम सोनी, कैथल निवासी हरी किशन सैनी, हिसार निवासी राममेहर जोगी, डॉ. राजकुमार दिनोदिया, अंबाला निवासी अशोक गुर्जर, पंचकुला से नगर पार्षद राजेश कुमार निषाद और राय सिंह गुर्जर प्यारेवाला को नियुक्त किया है।
जींद निवासी सूबेदार चत्तर सिंह जांगड़ा बीसी सेल में प्रदेश प्रधान महासचिव होंगे। वहीं प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी पलवल निवासी नंबरदार जयचंद गड़रिया, रेवाड़ी निवासी जगदीश वर्मा, गुरुग्राम निवासी सुरेंद्र जांगड़ा, नूंह निवासी शहाबुद्दीन, भिवानी निवासी राजबीर सैन, नरेश पांचाल, हिसार निवासी रविंद्र सैनी, जींद निवासी सुभाष सैनी, झज्जर निवासी रमेश सोनी, उमेद सैन, करनाल निवासी जोगिंद्र सैनी, कैथल निवासी रामभज जांगड़ा और फतेहाबाद निवासी सरवन सिंह कंबोज संभालेंगे।
यह भी पढ़े…पिता और बड़े भाई की मौत और कठिनाइयों के बाद भी आईएएस बनें हिमांशु की पूरी कहानी जानकर आप रह जायेंगे हैरान…
इनके अलावा बीसी सेल में यमुनानगर निवासी रविंद्र कुमार सैन को प्रदेश संगठन सचिव और हिसार निवासी प्रदीप को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
Aluminium construction materials scrap recycling Aluminium scrap value addition Metal salvaging