हरियाणा

जेजेपी में हलका स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 28 हलकों में नियुक्त किए प्रधान

28 हलकों में दी गई 30 लोगों को जिम्मेदारी, पानीपत ग्रामीण और जगाधरी में दो-दो हलका प्रधान नियुक्त

 सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए हलका स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने 28 विधानसभा क्षेत्रों में 30 नए हलका प्रधानों के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, सांसद दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी बांगड़,पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद सूची जारी की है।

प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने हलका स्तर पर प्रधानों की नियुक्तियों में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप (पार्षद),एनआईटी फरीदाबाद से अमरीक कश्यप, तिगांव से अमर नरवत, पलवल से यशपाल मवई, होडल से गजिंद्र सिंह सरपंच, हथीन से मोहम्मद नियाज खान, पुन्हाना से जान मोहम्मद, सोहना से शैलेश खटाना, झज्जर से महावीर शर्मा, कैथल से चंद्रभान दयोरा और इंद्री से सुमेर चंद कम्बोज को हलका प्रधान के पद पर नियुक्त किया है।

READ THIS:- जींद में सारे कांग्रेसी मिलकर नहीं कर पाए युवा दिग्विजय का मुकाबला – दुष्यंत चौटाला

इसके अलावा पंचकुला से मनोज अग्रवाल,कालका से रणबीर सरपंच, अंबाला शहर से संदीप राणा, मुलाना से मनदीप बोपराय, नारायणगढ़ से हरबिलास रज्जूमाजरा, टोहाना से विजय हरिपाल, शाहाबाद से सुबे सिंह, बरवाला से सत्यवान बिचपड़ी और तोशाम से रविंद्र पटोदी को भी हलका प्रधान बनाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके साथ ही पार्टी ने जगाधरी के शहरी क्षेत्र के लिए शिव गुप्ता, जगाधरी के ग्रामीण क्षेत्र के लिए जितेंद्र खदरी, रादौर से विक्रम हरतान, पानीपत ग्रामीण हलके में ग्रामीण क्षेत्र के लिए मास्टर महिपाल, और शहरी क्षेत्र के लिए कुलदीप दीवाना, पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सोहन लाल बाटला, इसराना से गुरचरण सिंह, समालखा से ब्रह्मपाल रावल, गन्नौर से संजय मलिक और राई विधानसभा क्षेत्र से रामकिशन तुषीर को हलका प्रधान बनाया है।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

जेजेपी के घोषित हलका प्रधानों की सूची — 

फरीदाबाद – कुलदीप (पार्षद)
एनआईटी फरीदाबाद – अमरीक कश्यप
तिगांव – अमर नरवत

पलवल – यशपाल मवई

होडल – गजिंद्र सिंह सरपंच
हथीन – मोहम्मद नियाज खान
पुन्हाना – जान मोहम्मद
सोहना – शैलेश खटाना
झज्जर – महावीर शर्मा
कैथल – चंद्रभान दयोरा

इंद्री – सुमेर चंद कम्बोज

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

पंचकुला – मनोज अग्रवाल
कालका – रणबीर सरपंच
अंबाला शहर – संदीप राणा
मुलाना – मनदीप बोपराय
नारायणगढ़ – हरबिलास रज्जूमाजरा
टोहाना – विजय हरिपाल
शाहाबाद – सुबे सिंह

बरवाला – सत्यवान बिचपड़ी
तोशाम – रविंद्र पटोदी

जगाधरी (शहरी क्षेत्र) – शिव गुप्ता
जगाधरी (ग्रामीण क्षेत्र) – जितेंद्र खदरी
रादौर – विक्रम हरतान
पानीपत ग्रामीण (ग्रामीण क्षेत्र) – मास्टर महिपाल

पानीपत ग्रामीण (शहरी क्षेत्र) – कुलदीप दीवाना
पानीपत शहरी – सोहन लाल बाटला
इसराना – गुरचरण सिंह
समालखा – ब्रह्मपाल रावल
गन्नौर – संजय मलिक
राई – रामकिशन तुषीर

Back to top button