सत्यखबर, नागौर
राजस्थान के नागौर जिले के नेशनल हाईवे 62 पर शनिवार देर रात एक भीषण सडक़ हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा टांकला टोल से पहले एक ट्रॉला और दो कारों में टक्कर होने के कारण हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के दो पुरुष, एक महिला और दो मासूमों की मौत हो गई। जबकि 5 और लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं 2 घायलों को नागौर जिले के जेएलएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। जबकि डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को बीकानेर रेफ र कर दिया है। इस हादसे के बाद एनएच 62 हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी से शव बाहर निकाले।
दरअसल ये मामला नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में एनएच 62 पर हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीकानेर के कबाड़ी व्यापारी सैयद्द मोहम्मद जफ र अली अपने परिवार के सदस्यों के साथ जोधपुर में अपने किसी रिश्तेदार की मौत के बाद वहां शोक सभा में सम्मिलित होने गए हुए थे। वहीं शनिवार को सभी वहां से अपनी अर्टिगा कार से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ट्राला की टक्कर से हादसा हो गया।
ये भी पढ़े:- चक दे इंडिया: भारत ने जर्मनी को हराकर रचा इतिहास, ओलंपिक में 41 साल बा द जीता पदक
खींवसर थाना क्षेत्र के टांकला टोल से पहले हुए इस दर्दनाक भीषण सडक़ हादसे में फ रहान 30, निवासी बीकानेर, अमातुलआला 60 निवासी बीकानेर, मरियम 30 निवासी बीकानेर, यमना 12 निवासी बीकानेर और अलीजा 3 निवासी बीकानेर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सैय्यद मोहम्मद उबेद 35 निवासी बीकानेर, फ हजान 8 व अमार 4 निवासी बीकानेर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही अन्य दूसरी कार में सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के मृतक के रिश्तेदारों को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।
Aluminum scrap export market Aluminium scrap processing efficiency Scrap metal relocation and recycling
медицинское учреждение широкого профиля Москва купить медицинскую справку из больницы задним числом Москва официальная медицинская справка задним числом купить Москва