सत्यखबर, चढ़ीगढ़
ठंड अभी प्रचंड है। पानीपत सहित करनाल में कई जगह पाला जमने की भी सूचना है। मौसम विभाग ने जनवरी की बारिश के बाद अब फरवरी में भी अच्छी बरसात की उम्मीद जताई है। ठीक एक महीने बाद यानी फरवरी के आरंभिक दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के तमाम क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने के संकेत मौसम की तरफ से मिलने शुरू हो गए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है। उम्मीद है कि रविवार रात से इसका उत्तर भारत के पहाड़ों पर प्रभाव दिखाई दे सकता है। पहाड़ी क्षेत्र में भी बरसात हो सकती है। हालांकि दिल्ली समेत मैदानी राज्यों के मौसम को प्रभावित नहीं कर पाएगा।
इसके ठीक पीछे एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जो 2 फरवरी को उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही एक ट्रफ भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से अरब सागर तक बनेगी। साथ ही मैदानी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित होगा।
Aluminum scrap supply chain Scrap aluminium cleanliness Metal waste disposal center