सत्य खबर, नई दिल्ली
वैसे तो डाकघर में अनकों स्कीमें अच्छी हैं पर आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें जिसमें 5042 रुपए का प्रीमियम जमा कराने पर आपको 7.25 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा। यह डाकघर की छह प्रमुख इंश्योरेंस स्कीम में एक है। इस स्कीम का नाम है ग्राम प्रिय। इस स्कीम की अवधि 10 सालों की है। यह रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के अंतर्गत आती है।
ये भी पढ़े… सीएम के दौरे को लेकर बवाल, किसानों ने तोड़े बैरिकेट्स, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दागे आंसु गैस गोले
इस स्कीम के लिए कम से कम उम्र 20 साल और अधिक एंट्री उम्र 45 वर्ष है। यह स्कीम 10 साल के लिए है। इसका मतलब मैच्योरिटी की कम से कम उम्र सीमा 30 साल और अधिक से अधिक उम्र सीमा 55 साल है। ग्राम प्रिय स्कीम के लिए मिनिमम सम अश्योर्ड 10 हजार रुपए और मैक्सिमम सम अश्योर्ड 10 लाख रुपए है। बीमित व्यक्ति को 10 सालों के लिए लाइफ इंश्योरेंस का भी लाभ मिलता है।
ये भी पढ़े… किसानों पर हिसार में हुआ लाठीचार्ज, फिर आपस में भिड़े कांग्रेस और भाजपा के नेता
यह एक इंवेस्टमेंट कम इंश्योरेंस पॉलिसी है साथ ही यह एक मनी बैक प्लान भी है। इस प्लान के तहत बीमित व्यक्ति को चार साल पूरा होने पर सम अश्योर्ड का 20 फीसदी, 7 साल पूरा होने पर 20 फीसदी और 10 साल पूरा होने पर बाकी का 60 फीसदी सम अश्योर्ड मिलेगा। इसके अलावा बोनस की राशि भी मिलेगी।
अलग अलग स्कीम के लिए यह राशि अलग अलग है। एलआईसी के मोबाइल ऐप पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस समय ग्राम प्रिय के लिए प्रति हजार सम अश्योर्ड पर 45 रुपए का बोनस मिल रहा है। पॉलिसी लेने के बाद अगर निवेशक की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को सम एश्योर्ड रकम और बोनस का लाभ मिलेगा।
प्रीमियम कैलकुलेशन की बात करें तो इसमें यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है। अगर 25 साल की उम्र में कोई इस स्कीम के लिए एनरोल करता है और सम अश्योर्ड 5 लाख रुपए है तो उसका नेट मंथली प्रीमियम 5042 रुपए होगा। 10 साल पूरा होने पर उसे वर्तमान बोनस की दर से 2.25 लाख रुपए मिलेंगे, अगर उसने 2021 में इस स्कीम में एनरोल किया है तो नियम के तहत 2025 में सम अश्योर्ड का 20 फीसद यानी 1 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं 2028 में भी 1 लाख रुपए मनीबैक के रूप में मिलेंगे, बाकी के तीन लाख सम अश्योर्ड 2031 में मिलेंगे और साथ में 2.25 लाख रुपए का बोनस मिलेगा। इस तरह मनी बैक के अलावा 2031 में एकमुश्त 5.25 लाख रुपए मिलेंगे , 3 लाख सम अश्योर्ड का बकाया और 2.25 लाख बोनस भी मिलेगा, तो है ना यह फायदे की स्कीम।
Scrap aluminium sourcing strategies Aluminium scrap safety standards Metal waste disassembling
Metal waste recycler Ferrous metal recycling equipment Iron scrap cutting
Ferrous material hazardous waste disposal, Iron waste disposal site, Metal scraps reclamation facility