सत्य खबर
जींद रोड स्थित सुदीपा नर्सिंग होम में डिलिवरी के दौरान तबीयत बिगड़ने से 27 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अस्पताल की चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-3-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7/
पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा काॅलोनी के गली नंबर 6 निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह जूते पैकिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी 27 वर्षीय दीपिका गर्भवती थी। डिलीवरी के लिए वह पत्नी दीपिका को शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे सुदीपा नर्सिंग होम में ले गए। जहां पर डॉ. मीनू मोर ने डिलीवरी की थी। उनकी पत्नी की बेटी पैदा हुई। नवजात बेटी स्वस्थ है।
डिलीवरी के दौरान उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मीनू मोर की लापरवाही से दीपिका की तबीयत खराब हुई। डॉक्टर से बार-बार कहने पर भी उन्हें मिलने नहीं दिया। डॉ. मीनू मोर कहती रही दीपिका ठीक है। वह मिलने नहीं देगी। अाराेप है कि उनकी पत्नी दीपिका की माैत सुदीपा नर्सिंग होम में हो चुकी थी। उसके बाद डॉक्टर ने उनकी पत्नी दीपिका को हिसार रेफर कर दिया। दीपिका को हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
Baling aluminum scrap Scrap aluminium trading Metal waste melting