सत्य खबर, जींद – जींद में डीएसपी के रीडर ASI अशोक के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। FIR मे जुलाना पुलिस ने ASI की मां और बहन को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिवानी निवासी ASI की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
जींद के जुलाना थाना इलाके के गांव की विधवा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति श्यामसुंदर की मौत हो चुकी है। वर्ष 2019 में गतौली चौंकी में एएसआई अशोक ड्यूटीरत था। जिसके चलते उसकी अशोक से जान पहचान हो गई। अशोक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध स्थापित कर लिया और उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। यहां तक की उसके साथ उसने कुकर्म भी किया।
शादी की बात पर धमकाया
अशोक ने अपने माता पिता व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलवाया। जब भी वह शादी के लिए दबाव डालती तो अशोक कुछ समय इंतजार करने के लिए कहता। बाद में उसका ट्रांसफर डीएसपी के रीडर के तौर पर हो गया। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो अशोक व उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
जुलाना थाना पुलिस ने एएसआई अशोक समेत तीन लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 377, 406, 506 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Aluminium scrap material valuation Aluminium recycling profit margins Scrap metal reclamation and reclaiming