सत्यखबर नई दिल्ली, (ब्यूरो रिपोर्ट) – दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद विजय गोयल एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान कि मैं शाहीन बाग के लोगों के साथ खड़ा हूं, पर आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल से जवाब मांगने को लेकर संयुक्त पत्रकारवार्ता की। इस पत्रकारवार्ता में दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा भी उपस्थित थे।
पत्रकारवार्ता में राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बयान दिया है कि मैं शाहीन बाग के लोगों के साथ खड़ा हूं। ये वही आम आदमी पार्टी के नेता है जिन्होनें सी.ए.ए को लेकर दिल्ली की जनता को भड़काया व उकसाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि आन्दोलन करो ताकि लोग भड़के। मनीष सिसौदिया उनसे एक कदम आगे निकले उन्होनें झूठी पोस्ट डाली जिसमें पुलिस वाला बस को जला रहा है। अमानतुल्लाह खान ने जनसभा कर कहा कि बुर्खा, नमाज पर बैन लग जायेगा और लाउडस्पीकर नहीं लगाने दिये जायेगें।
सीलमपुर के विधायक हाजी इशराक ने कांग्रेस के साथ मिलकर लोगों को भड़काने व उकसाने का काम किया। सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने के लिए सुनियोजित तरीके से शाहीन बाग का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सी.ए.ए को कोई पढ़ने को तैयार नहीं है। एन.पी.आर हर दस साल में होता है लेकिन उसका भी विरोध किया जा रहा है। एन.आर.सी को लेकर कोई बात केन्द्र सरकार ने अभी की ही नहीं है, कोई चर्चा नहीं है, लकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार राजनीति कर रही है। शाहीन बाग के इलाके के आस पास के लोग घरों में नजरबंद है, कहीं आ जा नहीं पा रहे है ,बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है।
शाहीन बाग को देश के लिए शेम बाग बना दिया गया है। सरजुल इमाम विदेशी मीडिया को आकर्षित करने के लिए साक्षात्कार देकर अपने देश को विदेश में बदनाम करते है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सी.ए.ए को लेकर विपक्षी पार्टियों को मुंह की खानी पड़ी है। कोर्ट ने देखा कि जब संसद में कानून पास हो चुका है जहां सभी दलों ने बहस कर इसको पास किया है तो फिर संशय का सवाल ही नहीं उठता है। वर्ग विशेष का वोट पाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जनता को जवाब दें। कई दिनों से आम आदमी पार्टी से शाहीन बाग को लेकर सवाल किये जा रहे थे लेकिन कहीं न कहीं जनता को भड़काने व उकसाने के पीछे आम आदमी पार्टी संलिप्त थी सो वही सत्य आज मनीष सिसोदिया के मुख से निकला हैं। ये वही लोग है जो खुद को अराजक कहलवाने में गर्व महसूस करते है। अराजकता की प्रकाष्ठा शाहीन बाग में कई दिनों से देखी जा रही है और अराजक ही अराजक का साथी होता है यह मनीष सिसोदिया के बयान से स्पष्ट होता है। शाहीन बाग में सी.ए.ए को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा शाही भ्रम फैलाया जा रहा है। झूठ फैलाना और वोट बैंक की राजनीति करने के लिए सारे प्रकरण को अन्जाम दिया जा रहा है।
मनीष सिसोदिया ने कहा है लेकिन जबान अरविन्द केजरीवाल की है। मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि आप शाहीन बाग के साथ खड़े है लेकिन आप सरिता विहार, जसोला और मदनपुर खादर के साथ क्यों नहीं खड़े है। यहां के लोग घुट घुट कर जीने को मजबूर है, एम्बुलेंस से मरीज नहीं ले जा सकते क्योंकि बाहर प्रदर्शनकारियों ने जबरन रास्ता रोका हुआ है। अपनी सुविधा के लिए दूसरों की असुविधा बना हुआ है शाहीन बाग। 500 रूपये के लिए शाहीन बाग में लोग देश को बेच रहे है।
यह वही केजरीवाल है जो 26 जनवरी को हरी रजाई लपेटकर परेड रोकने चले थे। शाहीन बाग में छोटी बच्चियों के जेहन में जहर किसने भरा है? पीएम को जान से मार देना है, यह उन्हें किसने सिखाया? देश में हिंदुओं के खिलाफ जहर बोया जा रहा है। यह काफी दर्दनाक है। शाहीन बाग में हम देखगें के पोस्टर लगाये जा रहे है, केजरीवाल यदि आप देखने की बात करते है तो हम भी देखेगें कि आप के नापाक इरादे कैसे पूरे होते है। तुष्टिकरण की राजनीति करके जनता को गुमराह करने वालों को इस चुनाव में करारा जवाब देने को जनता तत्पर हैं।
Aluminium recycling contributions Scrap aluminium sustainable development Scrap metal reclaiming facility