सत्य खबर,इंडिया
तेलुगू एक्टर जय प्रकाश रेड्डी का मंगलवार को निधन हो गय। उनकी उम्र 74 साल थी। जय प्रकाश का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। उनके निधन से तेलुगू इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जय प्राश रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
एन चंद्रबाबू नायडू ने लिखा- जय प्रकाश रेड्डी के निधन से तेलुगू सिनेमा और थिएटर ने आज एक दिग्गज को खो दिया है। कई दशकों में उनके बहुमुखी प्रदर्शन ने हमें कई यादगार सिनेमाई क्षण दिए हैं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के लिए मेरा दिल भर आया है।
इन फिल्मों में नजर आए जय प्रकाश रेड्डी
जय प्रकाश रेड्डी विलेन और कॉमेडी रोल्स के लिए जाने जाते थे।उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में समरसिम्हा रेड्डी, नरसिम्हा नायडू, जुलायी, रेडी, किक, जयम मनडेरा, , कबड्डी कबड्डी आदि फिल्मे है।
उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू तब किया था,जब वो 40s में थे। उन्हें बड़ा ब्रेक के दस साल बाद नंदामुरी बालकृष्ण की 1999 की फ़िल्म समरसिम्हा रेड्डी से मिला। यहीं से उनका करियर चल निकला।उन्हें काफी नेम-फेम मिला और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
जय प्रकाश आखिरी बार महेश बाबू स्टारर फिल्म Sarileru Neekevvaru में नजर आए थे. ये फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी.
Scrap aluminium inventory management Aluminum recycling legal compliance Scrap metal material testing