सत्य खबर,दिल्ली। दिल्लीेके कई इलाकों में शुक्रवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई है। वहीं बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। लोग सडक़ों पर बारिश का मजा लेते देख गए। बता दें कि दिल्ली में दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो अब शहर में छिटपुट बारिश के कारण कुछ नीचे आ गया है। इससे पहले दिन में आईएमडी ने कहा था कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं हरियाणा के मौसम विज्ञानिकों की माने तो आज रात को दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में भी बारिश की संभावना है।
Advanced aluminium scrap management Aluminium recovery center Scrap metal storage