सत्यखबर
हाइपरटेंशन आजकल आम समस्या बन गई है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित होता हैं। खासकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को हाइपरटेंशन की शिकायत हो सकती है।आपको बता की भारत में तकरीबन 20 करोड़ लोग हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते हाइपरटेंशन की समस्या होती है। इसके लिए रहन-सहन और खानपान में विशेष बदलाव करें। अगर आप भी हाइपरटेंशन की समस्या से पीड़ित हैं, तो रोजाना यह खास ड्रिंक का सेवन करें। इसके सेवन से हाइपरटेंशन को कंट्रोल और कम करने में सहायता मिलती है। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नियमित अंतराल पर ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए।
यह भी पढें:- कई मुद्दों पर हुड्डा ने गठबंधन सरकार को घेरा, MSP को लेकर मंडियों का दौरा करने की दी सलाह
एक शोध में हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए चीकू खाने की सलाह दी गई है। इस शोध में चीकू पर गहन विचार विमर्श किया गया है। इसमें चीकू खाने से होने वाले फायदे को विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो चीकू में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को सुचारू रूप से कार्य करने में सहयोग करता है। वहीं, पोटैशियम रक्त चाप को कंट्रोल करता है। साथ ही रक्त संचरण सही से होता है। इसके अलावा, चीकू एनीमिया में भी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन पाया जाता है। अगर आप तत्काल बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो चीकू पानी पिएं। इसके लिए रात में सोते समय एक गिलास पानी में एक चीकू भिगोकर रखे दें। अगली सुबह को चीकू पानी पिएं और चीकू को खा लें। इससे हाइपरटेंशन को इंस्टेंट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Aluminium pipe recycling Aluminium scrap barge transportation Metal reutilization yard