सत्यखबर,जींद
जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के उस बयान पर रोष जताया है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पाकिस्तानी कहा है। विधायक ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी कर गुरनाम सिंह चढूनी अपनी ओच्छी प्रवृत्ति का परिचय दे रहे हैं। मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं लेकिन ये लोग हरियाणा के विकास में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। चढूनी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इसीलिए ऐसी बयानबाजी कर लोगों को भटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको यह ज्ञात होना चाहिए कि जिस प्रदेश के मुखिया ने क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद को खत्म करते हुए हरियाणा एक हरियाणवी एक को अमलीजामा पहनाने का काम किया उसी साफ छवि मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कह कर कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। जो संपूर्ण समाज व हरियाणा का अपमान है।
ये भी पढ़ें… पंचायत ने आपके गांव में कितने करवाए काम, इस पोर्टल से ले जानकारी
क्योंकि भारत के विभाजन से पहले यह एक समूचा राष्ट्र था अपने धर्म की रक्षा करते हुए जिन लोगों ने बलिदान दिए आज उनकी बलिदानी पर गुरनाम सिंह चढूनी जैसे लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतर आए हैं जो प्रदेश के भाईचारे के लिए घातक है।
गुरनाम सिंह चढूनी शायद नहीं जानते कि जिस समाज ने अपने धर्म को बचाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया आज उनकी राष्ट्रीयता तथा धर्म परायणता पर सवाल खड़े कर अपनी ओच्छी मानसिकता का परिचय दिया है। इसलिए गुरनाम सिंह चढूनी को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व सर्वसमाज से माफी मांगनी चाहिए। सर्वसमाज अब जान चुका है कि प्रदेश के भाईचारे को खत्म करने के लिए ओच्छे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।
Aluminium forging recycling Aluminium forging recycling Metal scraps
Metal scrap recycling Ferrous material trade restrictions Iron scrap reclamation center
Ferrous material repurposing, Iron scrap inspection services, Metal reclaiming and repurposing facility