सत्य खबर,नई दिल्ली
जंतर मंतर पर किसान संसद के दूसरे दिन तीन कृषि कानूनों पर चर्चा की जा रही है। वहीं किसान संसद के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले सत्र की अध्यक्षता जगतार सिंह बाजवा द्वारा की जा रही है। उनके द्वारा पक्ष और विपक्ष के किसान नेताओं को मॉडरेट किया जा रहा है। किसान संसद के दूसरे दिन किसानों द्वारा 3 कृषि कानूनों पर चर्चा की जा रही है। चल रही किसान संसद में किसानों को पक्ष और विपक्ष के रूप में बांट दिया गया है।
ये भी पढ़े…लहसुन का प्रयोग कर बनाए त्वचा को बेदाग,जानिए कैसे…
जहां विपक्ष के किसानों द्वारा सत्ता पक्ष के किसानों से सवाल पूछे जा रहे हैं और सत्ता पक्ष द्वारा उनका जवाब दिया जा रहा है।
पक्ष और विपक्ष में बैठे किसानों को अध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा द्वारा मोटिवेट किया जा रहा है। किसान नेता अपने क्षेत्र की मंडी और खेती में हो रही दिक्कतों को अध्यक्ष के सामने रख रहे हैं। जिसके बाद अध्यक्ष की अनुमति मिलने के बाद सत्ता पक्ष के किसानों द्वारा उसका जवाब दिया जा रहा है। वहीं किसान ही संसद में दर्शकों की भूमिका निभा रहे हैं।
Scrap aluminium ferrous metal Scrap aluminium disposal Scrap metal rejuvenation