सत्यखबर, नई दिल्ली
साउथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाने की पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाश जख्मी हो गये। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी पिस्टल और 1 बाइक बरामद की है। वहीं आरोपियों की पहचान जुनैद और इकबाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हरियाणा के नूंह जिला के बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें… करनाल : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, 3 युवक और 1 महिला गिरफ्तार
साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि क्षेत्र में बाइक चोरी को रोकने के लिए कोटला मुबारकपुर की पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। सुबह करीब 7:30 बजे काले रंग की बाइक पर 2 लोग पुलिस टीम को देखकर सेवा नगर की ओर भागने लगे। जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया और उन्हें धर दबोचा।
बता दें कि दोनों बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और बदमाशों को सेवा नगर के फ्लैटों में घेकाबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में बदमाशों पर फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान गोलाबारी में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचार जुनैद और इकबाल के रूप में हुई है। वहीं घायल आरोपियों को उपचार के लिए पुलिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जुनैद के खिलाफ पहले भी 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि दोनों बदमाश कोटला मुबारकपुर क्षेत्र में बाइक चोरी के फि राक में थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है।
Copper reclamation services Copper scrap testing Scrap metal purchasing
Copper cable collection, Metal scrap market trends, Copper sheet and plate recycling