सत्य खबर, नई दिल्ली।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1649 नए केस सामने आए हैं। 30 मार्च के बाद ये सबसे कम केस हैं। राजधानी में 30 मार्च को 992 केस सामने आए थे। इसी दौरान 189 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमण दर ढाई फीसदी से नीचे आ गए है और रिकवरी रेट लगातार दूसरे 96 फीसदी से ज्यादा दर्ज किया गया है। अगर संक्रमण दर की बात की जाए तो 28 मार्च के बाद आज सबसे कम 2.42 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है। वहीं 28 मार्च को राजधानी में 2.35 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई थी। वहीं कोरोना से मरने वालों का कुल आकंड़ा 23202 पहुंच गया है।
दिल्ली में अभी कुल 27610 एक्टिव केस हैं। ये 9 अप्रैल के बाद सबसे कम आंक ड़ा है। 9 अप्रैल को राजधानी में 26631 एक्टिव केस थे। वहीं 15844 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं अगर रिकवरी रेट की बात की जाए तो आज रिकवरी रेट बढक़र 96.41 फ ीसदी हो गया। इससे पहले 3 अप्रैल को रिकवरी रेट 96.47 दर्ज की गई थी।
https://sat.magzian.com/दिल्ली-में-चौथी-बार-बढ़ाय/
अब आईटीडीसी के होटल भेजेंगे 500 हेल्थ वर्कर्स को खाना
दिल्ली में स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता जो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। शनिवार को आईटीडीसी ने इसकी जानकारी दी। एआईआईएमएस व आरएमएल के 500 हेल्थ वर्कर्स को भोजन के पैकेट दिए जाएंगे। खाना आईटीडीसी के फ्लैगशिप होटल द अशोक में तैयार किया जाएगा। अशोक होटल के चीफ शेफ अरविंद राय ने एएनआई को बताया कि सभी सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा जा रहा है और खाना एक अलग वीआईपी किचन में पकाया जा रहा है। इस वीआईपी किचन में खाना बनाने के बाद हम इसे बंद कर देते हैं और फि र अगले दिन फि र से खोलते हैं। हमारे पास एक साप्ताहिक मेन्यू है। जिसके अनुसार हम खाना बनाते हैं।
Aluminium scrap process improvement Aluminium recycling ecosystem Metal scraps buyback