राष्‍ट्रीय

दिवान बालकृष्ण स्कूल में शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार
Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिवान बाल कृष्ण पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। उप-प्राचार्या किरण सिंह ने महिला दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में नारी का बड़ा महत्व है। अध्यापिका निर्मल ने नारी शक्ति के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए, ताकि कोई भी नारी को कमजोर न समझ सकें। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर अपना फर्ज पूरा कर रही हैं। चेयरमैन दिवान बाल कृष्ण तथा प्राचार्या कल्पना दिवान ने अध्यापिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सरोज मोर, रणजीत कौर, वीना कुमारी, सुनीता रानी, शकुन्तला, उषा रानी आदि उपस्थित रहे।

RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा 'ई साल कप नमदे' का नारा
RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा ‘ई साल कप नमदे’ का नारा

Back to top button