सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
दिव्य किरण दिव्यांग समिति का दूसरा स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। दिव्यांग समिति की डायरेक्टर समाज सेविका रिया जांगड़ा ने अपनी संस्था के दिव्यांग बच्चो के साथ मिलकर केक कटवाकर संस्था की दूसरी वर्षगांठ मनाई। रिया जांगड़ा ने बताया कि उनकी दिव्यांग समिति की स्थापना 14 जून 2018 को हुई थी। इस संस्था के खोलने का उद्देश्य दिव्यांग बच्चो की सेवा करने के साथ साथ उनको मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा व समय समय पर मुफ्त जांच उपलब्ध कराने के लिए ये कदम उठाया गया है। संस्था की तरफ से दिव्यांग बच्चों को मुफ्त खाना भी उपलब्ध करवाया जाता है। समय-समय पर स्पेशल डॉक्टर की टीम द्वारा मेडिकल जांच भी करवाई जाती है। बच्चो को एक्सरसाइज मशीन द्वारा भी करवाई जाती है। संस्था बच्चों को मुफ्त किताबें, कॉपी और स्कूल ड्रेस भी देती है। रिया जांगड़ा ने बताया कि हर दिव्यांग बच्चे का जन्मदिन भी वो संस्था में केक काटकर ही मनाती आ रही है। नरवाना की एक मात्र दिव्यांग संस्था आज 30 बच्चों के उज्वल भविष्य को संवारने में अपना योगदान दे रही है। रिया जांगड़ा ने कहा कि हम सब भारतीयों का फर्ज है कि संकट की घड़ी में हम सभी लोग अपने देश के लिए थोड़ा बहुत योगदान जरूर करें। सभी ने मिलकर संस्था की दूसरी वर्ष गांठ मनाते हुए देश के नागरिकों से अपील भी की। कृपया मास्क पहने और सेनिटाइजर से हाथ धोना ना भूले। इस मौके पर रिया जांगड़ा, राजू पार्षद, रोशनलाल, रेणु, सुमन, बिमला, लक्षिता, दीपांशु, मंजू, ममता आदि मौजूद रहे।
Aluminum scrap sorting methods Aluminium recycling future trends Metal reclamation management