सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नरवाना की सामाजिक संस्था दिव्य किरण संस्था ने कानों से दिव्यांग एक जरूरतमंद व्यक्ति को निशुल्क कान की सुनने वाले मशीन उपलब्ध करवाई। डायरेक्टर रिया जांगड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के पुण्य कार्य करवाए जाते रहे हैं, जिनमें दिव्यांग बच्चों व बुजुर्गो के लिए निश्शुल्क जांच मेडिकल कैंप आदि लगवाना शामिल हैं। अब कोरोना महामारी के चलते एक-एक करके जरूरतमंदों की यथासम्भव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि श्रवण बाधित एक व्यक्ति दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था और वह कानों से सुनने में असमर्थ था। जब संस्था के सदस्यों ने इस बात का पता लगा, तो उन्होंने उसे संस्था में बुलाकर कानों से सुनने की मशीन दी। उन्होंने बताया कि दिव्य किरण संस्था का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि दिव्यांग लोगों की कि ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए।
Aluminium scrap safety measures Aluminium scrap workplace guidelines Scrap metal grading