सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
जींद में सामाजिक संस्थाओं के तत्वाधान में राज्यस्तरीय निर्भया अवार्ड समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने शिरकत की थी। निर्भया अवार्ड उन महिलाओं व लड़कियों को दिया गया था, जिसने किसी न किसी क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान दिया हो। जिसमें गांव ढाकल की धरती पुत्री सोनाली श्योकंद पुत्री शमशेर श्योकंद को भी निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सोनाली श्योकंद पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी ईमानदार थी। वहीं सोनाली श्योकंद के पिता शमशेर द्वारा खेतों में पराली में आग लगा दी थी, जिससे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए सोनाली ने अपने पिता की शिकायत कृषि विभाग के कार्यालय में दे दी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उसके पिता पर 2500 रूपये जुर्माना लगा दिया था। पिता शमशेर पर जुर्माना लगाने के बाद कई संस्थाओं ने सम्मानित भी किया था। इसके बाद सोनाली श्योकंद एक आइकन बन गई थी। सोनाली श्योकंद की हिम्मत को देखते हुए निर्भया अवार्ड से नवाजा गया।
Scrap aluminium trading market Aluminium scrap heat treatments Scrap metal handling solutions