जाखल, 5 अक्टूबर (दीपक)
अखिल भारतीय किसान सभा जिला सचिव जगतार सिंह, प्रधान कौर सिंह के नेतृत्व में किसान सभा ने आज जाखल मार्केट कमेटी कार्यालय पर धरना दिया। धरने में धान की फसल की सरकारी खरीद तुरंत शुरू करवाने की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव जगतार सिंह ने कहा की 8 व 10 दिन से लोग जाखल अनाज मंडी में धान ले कर के बैठे हैं। 15 मौस्चर तक के धान की भी कोई खरीद नहीं हो रही। सरकारी एमएसपी रेट से भी नीचे 1509 बासमती धान 1700 से 1900में लूटा जा रहा है। किसानों में रोष है और सरकार किसानों की फसल का दाना दाना एमएसपी रेट पर खरीदने का ढकोसला कर रही है। उन्होंने चेताया की सरकार अपना रुख बदले किसानों की फसल एमएसपी रेट के ऊपर सुचारू रूप से खरीद शुरू करे। मार्किट कमेटी सेक्रेटरी के तुरंत हस्तक्षेप के बाद मंडी में बोली शुरू करवा दी गई। सैकड़ों किसान अपना धरना खत्म करके आज मंडी में अपने धान की बोली लगाने के लिए वापस पहुंचे। प्रेस नोट लिखे जाने तक धान की सरकारी खरीद की बोली शुरू हो चुकी थी। किसान सभा ने चेतावनी दी यदि किसानों की फसल खरीद में किसी भी तरीके की कोताही या हीरा फेरी की तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।इस मौके पर जिला सचिव जगतार सिंह ने किसानों को दुष्यंत चौटाला के आवास के घेराव के लिए 6अक्टूबर को व 10अक्तूबर को एमपी सुनीता दुग्गल के आवास पर घेराव में शामिल होने का आह्वान किया।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति जिसमें देशभर के 235 किसान संगठन शामिल है के आह्वान पर 26-27 नवंबर को दिल्ली में पड़ाव डालने बारे पड़ाव जानकारी दी। जिसमें देश भर के करोड़ों किसान सरकार को अध्याय देशों को कानून में बदलने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। सरकार को अपनी गलत निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे और उन्होंने किसानों से अपनी जथेबंदी मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि यही एक रास्ता है इसके माध्यम से किसान अपनी आवाज बुलंद कर सकता है और अपने हक की लड़ाई को आगे बढ़ा सकता है। इस मौके पर किसान नेता पंजाब सिंह तलवाड़ा, रामपाल सिधानी, हरभजन सिंह साधनवास,केवल सिंह रत्ताथेह सहित अनेक किसान नेता शामिल हुए
https://www.youtube.com/watch?v=nfV0Qxi6TSo&t=11s
Industrial aluminum scrap Aluminium recycling methods Scrap metal utilization and trading