सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
निकट भविष्य में नगरपरिषद में लगभग 150 सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। यह बात विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने अपने निवास पर पत्रकारों को बातचीत के दौरान कही। सुरजाखेड़ा ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इतनी संख्या में सरकार द्वारा सीधी भर्ती की जाएगी, जिससे सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग नियुक्ति से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा शहर में 400 की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त जींद जिले से अन्य विभागों के लिए 400 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें नरवाना की भागीदारी अधिक संख्या में रहेगी। इस अवसर पर हल्का प्रधान मिया सिंह सिहाग, शीशपाल गुलाडी, वेद फौजी, अमर लोहचब, सुरेन्द्र गोयत, सज्जन नैन, देशराज माटा, चरणजीत मिर्धा, ईश्वर नैन खरल, देवीदयाल गिल, हरदीप धतरवाल, सतीश सुरजाखेड़ा, राजेश फुलियां, भूपेंद्र मोर, वीरेंद्र जुलहेड़ा, दनबीर कतीरा, पवन सैन आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकत्ताओं की समस्या सुनकर उनका समाधान करने का दिया आश्वासन
बाद में विधायक कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले लॉक डाउन की पालना करते हुए सेनेटाइजर से कार्यकर्ताओं के हाथ धुलवाए गए। बैठक के बाद विधायक द्वारा शास्त्री नगर तथा पुरानी बाल्मीकि बस्ती में बलदेव शर्मा की टीम के साथ 150 जरूरतमंदों परिवारों को राशन किट बंटवाई गई। इससे पहले भी उनके द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब बस्तियों तथा सामाजिक संस्थाओं को राशन वितरित करने में काफी सहयोग दिया जा चुका है।
Aluminium scrap inspection Aluminum recycling industry Metal scrap compaction
московский центр медицины полного спектра медицинских услуг мед справка от врача купить купить справку из поликлиники задним числом в Москве