सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
फेम इंडिया एशिया पोस्ट द्वारा भारत भर में तैनात डीएम या डीसी द्वारा दी गई बेहतर सेवाओं के सर्वे में नरवाना के होनहार बेटे रजत बंसल का नाम ऊपर के 50 अव्वल में दर्शाया गया है। रजत बंसल वर्तमान में मध्य प्रदेश के बस्तर जिले में तैनात हैं और डीएम के तौर पर अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। सेवा भारती नरवाना के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला ने बताया कि हिंदुस्तान के उन 50 अव्वल आईएएस में रजत बंसल को पाकर नरवाना के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। यह केवल नरवाना ही नहीं समस्त हरियाणा वासियों के लिए मन को गदगद करने वाली बात है। रजत बंसल की विशेष सेवाओं और कोरोना संकट में उनकी समुचित व्यवस्था के लिए भारत सरकार ने उन्हें सम्मानित किया और मंगलकामना की।
Aluminium scrap import procedures Aluminium scrap yard maintenance Scrap metal recovery and repurposing
Scrap metal testing Ferrous material recycling associations and memberships Iron scrap treatment
Ferrous metal hauling, Iron scrapyard, Scrap metal classification