सत्य खबर, चण्डीगढ़
पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस विधायक एवं नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों के बीच सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखकर नाराजगी जताई है।
अमरिंदर सिंह ने चिठ्ठी में लिखा कि कांग्रेस आलाकमान जबरदस्ती पंजाब सरकार और पंजाब कांग्रेस की राजनीति में दखल दे रहा है। अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान को पंजाब राज्य को समझना चाहिए। पंजाब के हालात इतने अनुकूल नहीं है और पार्टी में आलाकमान के द्वारा किए जा रहे दखल और फैसलों का नुकसान आने वाले दिनों में पार्टी और सरकार दोनों को ही उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढें:- Viral Video: बिजली गिरने का ऐसा खौफनाक वीडियो इससे पहले नहीं देखा होगा
चिठ्ठी बनी सिद्धू की राह में रोड़ा
वहीं कैप्टन की इसी चिठ्ठी की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी फि र अटक गई है। पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच राज्य के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी इस बैठक में मौजूद थे। उधर अमरिंदर सिंह और सिद्धू दोनों ने गुरुवार को चंडीगढ़ में अपने समर्थकों के साथ बैठकें की।
महीनों पुरानी है सिद्धू और कैप्टन की लड़ाई
पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में खुलकर कलह देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पार्टी में कलह को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने मुख्यमंत्री समेत पंजाब कांग्रेस के 100 से अधिक नेताओं की राय ली और फिर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी थी। पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सिद्धू भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे।
Aluminium scrap lifting Scrap aluminium material repurposing Metal recovery plant
Scrap metal recovery yard center services Ferrous metal scrap Iron and steel reclaiming facility
Ferrous metal industry analysis, Iron material reclamation, Metal waste traceability