सत्य खबर, चंडीगढ़
कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब पंजाब कांग्रेस में इस पद के लिए हलचल और जोड़तोड तेज हो गई है। पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी मंथन चल रहा है। वहीं इस बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।
सिद्धू ने कहा कि हाईकमान पंजाब की कमान मुझे सौंपे। इसके बाद से ही सिद्धू के खेमे में खींचतान शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री के नाम पर विधायकों की राय ली जा रही है।
ये भी पढ़ें… बीजेपी ने तीन पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया, जानिए क्यों
बता दें कि, खबर सामने आ रही है कि कोई सिख नेता ही पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब और दिल्ली के कई नेताओं की सलाह के बाद संभावित सिख नेताओं के नाम मांगे गए हैं। ऑब्जर्वर अब प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे नेताओं से सलाह के बाद हाईकमान को नाम भेजेंगे।
Copper scrap stockpiling Copper scrap metal prices Scrap metal inventory management
Copper cable recycling plant, Metal waste branding, Industrial copper decommissioning
Aluminium recycling lifecycle Aluminium recycling material valuation Scrap metal baling