सत्य खबर
मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा सीकरी अब हमारे बीच नहीं रही। बता दें कि राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है।
इस बात की जानकारी अभिनेत्री के मैनेजर दी है। उन्होंने बताया कि दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक के बाद वे लंबे समय तक अस्पताल में भी रही, लेकिन दवाईयों का जैसा असर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था। जिसके बाद वे काफी परेशान रहती थीं।
गौरतलब है कि साल 2020 में सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। वहीं, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं।
यह भी पढें:- पानीपत : शिक्षक करता था बच्चों के साथ गंदा काम, मिली 20 साल की कैद की सजा
बता दें कि सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया है। उन्होंने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सुरेखा को सपोर्टिंग अभिनेत्री के लिए तीन बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
Scrap aluminium value Aluminium scrap partnership opportunities Metal scraps
многопрофильный центр медицины и профилактики медсправка о посещении врача купить больничную справку
batmanapollo.ru