सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक सेवानिवृत एचसीएस देवेन्द्र कौशिक ने अपनी नियुक्ति के लिए इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। कौशिक ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी को प्रदेश के लोगों का पूरा साथ मिल रहा है जिसका असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आने वाला समय इनेलो पार्टी का है। उल्लेखनीय है कि देवेन्द्र कौशिक एचसीएस लम्बे समय नारायणगढ़ में एसडीएम के पद पर रहे हैं और एसडीएम नारायणगढ़ रहते हुए देवेन्द्र कौशिक का आम लोगों में अपनी प्रभावशाली कार्यशैली के दम पर काफी अच्छा प्रभाव है। देवेन्द्र कौशिक की इनेलो पार्टी में राज्य संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्ति को लेकर उनके समर्थकों व इनेलो कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।